इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026
भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के अंतर्गत लगभग 28,000+ पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष (01 जनवरी 2026 के अनुसार) निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
- आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
- करेक्शन तिथि: 18 से 19 फरवरी 2026
- मेरिट लिस्ट: शीघ्र जारी होगी
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कुल पदों की संख्या
लगभग 28,000+ पद
महत्वपूर्ण सूचना
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 : रिक्ति विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|
| ग्रामीण डाक सेवक (GDS) | लगभग 28,000+ पद | उम्मीदवार को गणित एवं अंग्रेज़ी विषय के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। |
आवेदन कैसे करें (How To Apply)
- इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 से पहले पूरी करना अनिवार्य है।
- आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट भरें।
- अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य जांच लें।
चयन प्रक्रिया (Mode of Selection)
- मेरिट सूची के आधार पर चयन
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम चयन
महत्वपूर्ण जानकारी
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 में चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
नोट: WhatsApp पर मैसेज करते समय कृपया बताएं कि आप हमारी वेबसाइट से आए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें